डिजिटल कैमरा मोड – एक्सपोजर मोड या P, S, A, M शूटिंग मोड ( DSLR Manual Mode in Hindi )
डिजिटल कैमरा मोड : एक्सपोजर मोड या P, S, A, M शूटिंग मोड ( DSLR Manual Mode in Hindi )
Hello Friends, आज की topic में हम लोग जानेंगे Camera Modes के बारे में, जिन्होंने नया camera लिया है या जिन्हें Camera के Modes के बारे में नहीं मालूम है की Camera Modes होते क्या हैं और कब कौन सा Camera Mode use करना चाहिए| तो उनके लिए ये topic बहुत useful है|
DSLR Camera में एक Dialer होता है जिनके ऊपर इन सभी Modes के निशान होते हैं और उन्ही निशानों से हम पहचानते की ये कौन सा Mode है| नीचे दी गई Image में आप ये Dialer देख सकते हैं –
- Automatic Mode या Auto Mode
Automatic Mode या जिसे हम लोग बोलते हैंAuto Mode | वो Basically सबसे Basic Camera Mode है जहां पर Camera में आपको कुछ नहीं करना| आपका Camera Shutter Speed, ISO, Exposure, White Balance, Aperture, Flash की सारी Settings को Automatic control करता है| बस आपको अपने Subject पर Focus करके, Photo को खींचना है| इस Mode का सबसे बढ़ा Benefit ये है की अगर Low Light Condition में आप कुछ Shoot कर रहे हो तो ये Mode अपने हिसाब से Camera की settings को Scene के हिसाब से set कर देता है|
अगर आपको Shutter Speed, ISO, Exposure, White Balance, Aperture, Flash के बारे में नहीं पता है या आप को इनकी Setting को set करने में problem आती है तो आप इस Auto Mode का use कर सकते है| इसमें आपको कोई setting करने की जरूरत नहीं पड़ती है|
ये Mode Beginners के लिए बहुत बढ़िया है क्योंकि इस Mode में इनको कोई भी Setting करने की जरूरत नहीं होती है बस Subject पर focus करके, Photo को Click करना होता है|
- Program Mode
Program Mode basically एक Semi-Auto Mode है इस Mode में Camera, Shutter Speed और Aperture की Setting को खुद ही Control करता है| Program Mode में आप तीन चीजें खुद से Control कर सकते हैं पहला ISO, दूसरा है White Balance और तीसरा है Exposure Compensation , ये तीन चीजों का Control आपके पास होता है और Shutter speed and Aperture, Camera खुद Set करता है|
इस Mode का Benefit ये है की जब आप Auto Mode से निकलकर Program Mode में आते हो तो आपको ISO की Setting सीखने को मिलती है की Photography में ISO का क्या Role है|
जितना कम ISO की Value रहेगी उतने ही कम grains आएंगे फोटो में और जितना ज्यादा ISO की Value रहेगी उतने ही ज्यादा grains आएंगे फोटो में| जब आप ISO को बढ़ाते है तो आप Photo का Exposure बढ़ाते जाते हैं|
Example 1 – आप एक Photo को click कर रहे हो Auto Mode में, लेकिन आपको लगता है वो Photo dark आ रही है| तो अब आप Program Mode में Switch करो अब ISO बढ़ाओ| जैसे आपका ISO 100 है उसको 200, 300 या 400 तक बढ़ाओ तब आपको दिखेगा की Photo का जो Exposure Dark आ रहा था अब वो Correct आएगा|
Example 2 – अगर हम White Balance की बात करें| यदि आपने Auto Mode में Photo Click करी है और वो ज्यादा Blue या yellow आ रही है और आप Photo को नहीं adjust कर पा रहे हो| तो आप Program Mode में Switch करो वहाँ पर आपको White Balance set करने का Option मिल जाता है और आप अपने हिसाब से Correct white balance को check कर सकते हैं|
Example 3 – अब Exposure Compensation की बात करें तो अगर आपकी Photo Dark या ज्यादा Bright आ रही है तो आप उसका Exposure Compensation को set करके उसका Exposure ठीक कर सकते हैं|
- Aperture Priority Mode (A या AV)
इस Mode में Camera, Shutter Speed और ISO को खुद से Control करता है| Aperture Value को आप Control करते हैं| इस Mode का use वहाँ होता है जहां पर हमें Photo में Depth of Field ज्यादा या कम चाहिए होती है| कहने का मतलब Blur effect ज्यादा या कम चाहिए होता है|
Example 1 – अगर आप एक ऐसी Photo को click करना चाहते हैं जसमें Subject focus में और Background Blur आए| तो आप Aperture Value को f1, f2.1 आदि पर set करके Photo को click करेंगे|
Example 2 – अगर आप एक ऐसी Photo को click करना चाहते हैं जसमें Subject और Background दोनों आगे से पीछे Clear हो | तो आप Aperture Value को f16, f22 आदि पर set करके Photo को click करेंगे|
- Shutter Priority Mode (TV या S)
इस Mode में Camera, Aperture और ISO को खुद से Control करता है| Shutter Speed की Value को आप Control करते हैं| इस Mode का use हम वहाँ करते हैं जहां पर किसी तेजी से जा रही चीज को capture करना हो| इस Mode का उसे ज्यादातर Sports, Wildlife जैसी लाइन में किया जाता है|
Example – अगर आप एक Speed से जाती हुई Vehicle की Photo को खींच रहे हैं लेकिन वो Photo Blur या सही से Capture नहीं हो पा रही है तब हम Camera को Shutter mode पर Switch करेंगे और Shutter Speed की value को Maximum Value पर ले जाएंगे जिससे आपको एक perfect Shot मिल जाएगा | और एक बात जरूरी नहीं की Shutter Speed की Value को Maximum पर ले जाएं ये आपके ऊपर depend करता है की किस Value पर आपको perfect shot मिल रहा है|
- Manual Mode (M)
ये Professional Mode होता है ये वो लोग use करते हैं जिन्हें Aperture, ISO, Shutter Speed, White Balance की अच्छी जानकारी होती है| इस Mode में Aperture, ISO, Shutter Speed, White Balance को आप खुद से Control करते हैं|
अगर आप अपने हिसाब से camera में Setting करके Photo को Click करना चाहते हैं तो आप इस Mode का use कर सकते हैं जहां पर freely आप अपने हिसाब से Aperture, ISO, Shutter Speed, White Balance को set करके Photo को capture कर सकते हैं|
बहुत से Cases में आपका Camera गलतियाँ कर सकता है क्यों because camera एक Machine है उसका नहीं पता की आपको क्या चाहिए है ये चीज आपको उसको खुद से बताना होगा और वो चीज Manual Mode से हो सकती है| जहां पर Aperture, ISO, Shutter Speed, White Balance को set करके वो result पा सकते हैं|
- Portrait Mode
इस Mode में Subject Focus में रहता है और Background Blur हो जाता है| इस Mode में आप Portrait Photos capture कर सकते हैं| इसका सबसे अच्छा use ये है की जब आप Single Subject की Photo को Click कर रहे हैं|
- Macro Mode
Macro Mode एक बहुत ही बेहतरीन Mode है Macro photography के लिए| इसमें आप Subject के बहुत पास जाकर उसकी Picture को Click कर सकते हैं| Macro mode में आप Insects, Flowers और Small Subjects के पास जाकर आप इनकी Photo को Click कर सकते हैं|
Macro Mode पर Subject को Focus करना बहुत मुश्किल होता है और कम Distance होने की वजह से Depth of Field Narrow हो जाती है| Macro Mode में camera Flash का use नहीं करना चाहिए| नहीं तो आपकी Photo Burn out या over exposure हो जाएगी| Macro Mode पर Photo को Shoot करने के लिए Tipod की बहुत जरूरत होती है|
- Landscape Mode
Landscape Mode , Portrait Mode का बिल्कुल apposite है| क्योंकि इसमें Camera हमेशा Small Aperture पर set रहता है| इस Mode में Camera ज्यादा से ज्यादा Area cover करता है मतलब ज्यादा Depth of Field| इस Mode को आप Wide scene लेने के लिए use कर सकते हैं|
- Sports Mode
Moving Subject या Object को capture करने के लिए इस Mode का use किया जाता है| कई Camera में इसे Action Mode भी कहते हैं| Sports Mode किसी भी Object या Subject की Photo लेने के लिए सकक्षम है जैसे – Sports, Wildlife आदि| Sports Mode, Shutter की Value को Increase करके fast moving subject को Photo में Freeze कर देता है| Fast Speed Moving subject को capture करने के लिए आप camera को subject के साथ move करके Photo को Capture कर सकते हैं|
- Night Mode
Night Mode का इस्तेमाल Low light Condition में किया जाता है| इस Mode में Camera Long Shutter Speed की helps से Background की details को capture करता है और साथ ही Flash light का इस्तेमाल करता है foreground यानी Subject को light देने के लिए| इस Mode में आप tripod का use करें तो और बेहतर result मिलेंगे|
- Movie Mode
Movie Mode में आप Still Photography के साथ साथ Movie को भी record कर सकते हैं| तथा Video के साथ Audio भी record कर सकते हैं|