TIPS & TRICKS

How to earn money from youtube in hindi 2022 ?

How to earn money from youtube in hindi 2021 ?

Youtube

 

आज कल Youtube कमाई का एक बेहतरीन तरीका बन चुका है| इस Platform के through लोग लाखों रुपये कमा रहे हैं| आप भी Youtube के जरिए लाखों रुपये कमा सकते हैं| इसके लिए आपको Youtube पर अपना एक Channel create करना होगा| आप अपने favorite subject से related अपना Youtube Channel start कर सकते हैं| अगर आप ग्रामीण area मे रहते हैं तो आप वहाँ के रहन-सहन, food, खेती, पशुपालन आदि से related Channel शुरू कर सकते हैं| एक चीज का ध्यान रखें की Channel पर Video का Content अच्छा होना चाहिए तभी आप अच्छे से earning कर पाएँगे, क्यूंकी जितने ज्यादा लोग आपके videos देखेंगे उतनी ही ज्यादा आपकी earning होगी|

How to create Youtube Account ?

Youtube Channel बनाने के लिए आपको एक Google Account की जरूरत होगी| अगर आपका Google Account नहीं है तो सबसे पहले आप Google Account बना लें|

  • · आशा करता हु की आपने Google Account बना लिया होगा|
  • · अब आपको Youtube की Website open करनी है और उसके बाद Youtube Website पर Sign In करना है अपने Google Account से|
  • · Youtube Website पर Sign In करने के बाद ऊपर Right side corner में User Icon (Profile Icon) दिखेगा| उस User Icon पर click करना है उसके बाद वहाँ आपको Drop down menu में settings पर click करना है|
  • · यहाँ पर Your Youtube Channel Section में Create a New Channel का option मिलेगा| इस Option पर click करने के बाद Brand Account पर पहुँच जाएँगे| यहाँ आप अपने channel का नाम दे सकते हैं जिस चीज से related आप videos बनाएँगे| यहाँ आप अपने नाम से भी channel बना सकते हैं ये आपके ऊपर है की आपके channel का क्या नाम रखें|
  • · Brand Account का नाम दर्ज करने के बाद आपको text message या voice call के through Account को verify करने को कहा जा सकता है| अगर ऐसा होता है तो text message या voice call से मिले code को वहाँ पर लिख दे| Account Verify होने के बाद आपको अपने Youtube Channel के Dashboard पर ले जाएगा| वहाँ आपको Customize Channel का Option Right side में मिलेगा|

Customize Channel Page : Customize Channel पर click करने के बाद Channel से related basic details मिलेंगी| Channel Customization Page पर आपको तीन Tab दिखेंगे – Layout, Branding और Basic Info, जिनकी help से viewer के लिए Channel Customize कर सकते हैं|

  • · Basic Info tab पर click कर आपको Channel से related सारी information दर्ज करनी होगी| और साथ ही, Channel से related description भी दर्ज करें| इससे लोग न केवल आपके Channel को जान पाएँगे, बल्कि उनके लिए search करना भी आसान हो जाएगा| अगर आपके पास कोई website है तो उसे भी आप जोड़ सकते हैं|
  • · अब Branding Tab की help से Profile picture को अपने Youtube Channel के साथ जोड़ सकते हैं| Picture कम से कम 98*98 Pixel की होनी चाहिए और 4mb से बड़ी नहीं होनी चाहिए| यहाँ पर आप PNG और GIF format के images को भी लगा सकते हैं|
  • · यहाँ पर अपने Youtube Channel के अनुरूप Banner Image भी लगा सकते हैं| Banner Image Youtube Channel के Top पर दिखाई देता है| यह कम से कम 2048*1152 Pixels का होना जरूरी है| Banner Image का size 6mb से कम होना चाहिए|
  • · अब आपको इसी tab में नीचे Video Watermark का option दिखेगा| आपके द्वारा Post की जाने वाली हर एक Video पर नीचे Right Side पर Video Watermark show होता है| अतः कोई ऐसा logo choose करें, जो आपके channel के बारे में बताता हो| इसका Dimension 150*150 Pixels से अधिक नहीं होना चाहिए|
  • · Customize Channel option में ही Layout का Tab मिलेगा| यहाँ Content को कैसे show करना है, उसे तय कर सकते हैं| इसमें Video Spotlight feature मिलता है, जिसकी मदद से Channel के Home Page के लिए Video जोड़ सकते हैं| यहाँ पर दर्शकों के लिए Channel टेलर और Featured Video जोड़ने की सुविधा मिलती है| Featured Section में 12 option मिलेंगे, जिनकी मदद से Home Page Layout को Customize कर सकते हैं|

How to Upload Video on Youtube Channel ?

अब आपका Youtube Channel बन चुका है अब आप अपने Youtube Channel पर Video Upload कर सकते हैं| ऊपर Right side में Create का button दिखेगा| इस पर click करने के बाद आपको दो option मिलेंगे – पहला Upload Videos और दूसरा Go Live | अब आपको अगर Youtube पर Live होना है तो आप Go Live option का use करेंगे| और अगर आपको Video Upload करना है तो आप Upload Videos वाले option पर click करेंगे| उसके बाद आपसे Video की location पूछेगा| आप उस video को select करके upload कर दे|

Video Upload होने के बाद उसी Page मे कुछ options दिखेंगे जो आपको भरने होंगे| ये Options बहुत जरूरी भरने होते हैं| आइए इन Options के बारे मे जानते हैं –

  • Title जब आप Youtube पर कोई Video Search करते हैं, तो हमारी नजर सबसे पहले Video के Title पर जाती है| इसलिए, Video का Title न सिर्फ लोगों का ध्यान आकर्षित करे है, बल्कि स्पष्ट और संक्षिप्त भी हो|
  • Description जो भी Video आप डाल रहे हैं Youtube पर, तो उसके बारे में हम कुछ description डालते हैं description box ताकि Viewers जाने की हमारे video में क्या है और description की सीमा 1000 Character की होती है| Description में आप अपनी website का नाम भी डाल सकते हैं| Youtube केवल Description की पहली दो या तीन lines को ही show करता है| इसलिए सबसे महत्वपूर्ण जानकारी को सबसे पहले लिखें|
  • Tags Video को search में लाने के लिए Tags बहुत जरूरी होते हैं इनके बिना आपका video rank नहीं कर सकते हैं| Video के साथ सही Tag का Use करें| यह ये बताता है की Video किस सम्बन्ध में है| जितना अच्छा Tag इस्तेमाल करेंगे, उतना ही आपके Video की search बढ़ेगी|
  • Category इसकी help से आप अपने Video को समान Content वाले Video के साथ Group कर सकते हैं| इस सम्बन्ध में Youtube Creative Academy suggest करती है की हर एक Category में देखें की लोग क्या बेहतर कर रहे हैं| इसमें हम Category को चुनते हैं की हमारा Video किस Category में आता है जैसे – Sports, Music, Education आदि |
अगर Post आपको अच्छी लगी है तो इसे Share करें और अगर आपको कुछ सीखना या कुछ जानना है तो आप मुझे नीचे Comment Box में comment करके बता सकते हैं और हमारे Youtube Channel को भी Subscribe करें आपको About section में Channel का link मिल जाएगा |

Mad_time

Recent Posts

Top 10 Freelancing Websites for Finding Your Next Gig

Top 10 Freelancing Websites for Finding Your Next Gig As the internet continues to revolutionize…

1 year ago

Top 5 Websites to Download YouTube Videos

Top 5 Websites to Download YouTube Videos Are you tired of buffering and slow internet…

1 year ago

Google Pixel Fold and Pixel 7a: Leaked Information and Rumors

Google Pixel Fold and Pixel 7a: Leaked Information and Rumors Introduction: As we move further…

1 year ago

Top 10 YouTube Channels for Motion Graphics

Top 10 YouTube Channels for Motion Graphics Are you looking for inspiration and resources to…

1 year ago

WatchGPT: Use ChatGPT on Apple Watch

WatchGPT: What is it, How to Use ChatGPT on Apple Watch? WatchGPT is a feature…

1 year ago

Motorola Moto G Stylus 2023 Spotted on Geekbench: Losing Android 13 Specifications Motorola has been…

1 year ago