What is Resistor and its Use with Testing ( Resistor क्या है और उसका काम )

What is Resistor and its Use with Testing ( Resistor क्या है और उसका काम )

Resistor

Resistor

 

Resistor को हम प्रतिरोधक भी कहते हैं| यह एक electronic component होता है| Resistor का काम Electricity को अपने value के अनुसार कम करके आगे flow (बहना) करना होता है| एक तरीके से कह सकते है की ये बहने वाले Current को control करता है|

What is Resistance ( Resistance क्या है )

हर एक पदार्थ में कुछ न कुछ अवरोध होता है जो Electric Current के Flow को रोकता है| पदार्थ के द्वारा उत्पन्न रुकावट को Resistance कहते हैं| Resistance को R से दर्शाते हैं| Resistance को मापने की इकाई Ohm है| Resistor के अन्दर की Value को हम Resistance कहते हैं|

Types of Resistor ( Resistor कितने प्रकार के होते हैं )

Resistor दो प्रकार के होते हैं –

  1. Fixed Resistor
  2. Variable Resistor
What is Fixed Resistor and types  ( Fixed Resistor क्या है और प्रकार )

ये वे Resistor होते हैं जिनकी Resistance value को कम और ज्यादा नहीं कर सकते हैं जब इनको बनाया जाता है तो इनकी resistance value को Fixed कर दिया है| जो value इनको निर्धारित करी गई है और अगर Multimeter पर check करने पर निर्धारित की गई resistance value से अधिक value आये तो ये component खराब है|

ये भी कई तरह के होते हैं जैसे – Carbon Resistor, Wire Bound Resistor, Light Dependent (LDR), Voltage Dependent (VDR), Chip Resistor आदि|

What is Variable Resistor and types ( Variable Resistor क्या है और उनके प्रकार )

ये वे Resistor होते हैं जिनकी Resistance value को कम और ज्यादा कर सकते हैं जब इनको बनाया जाता है तो इनकी resistance value को Fixed नहीं किया जाता  है|

ये भी कई तरह के होते हैं जैसे – Potentiometer, Riostat, Thermistor आदि|

How to find Resistor Value ( Resistor की resistance value कैसे पता करें )

Resistor की Resistance value पता करने के दो तरीके हैं –

  1. Multimeter के जरिए

Multimeter से Resistor की Resistance Value निकालने के लिए आप पहले Multimeter को Ohm पर set करें| फिर Multimeter के दोनों Probe से Resistor के दोनों Pin पर रखकर उसकी Value पता कर सकते हैं|

  1. Resistor के ऊपर बने Color Code Bands की सहायता से

Resistor की Resistance value को हम इसके ऊपर लगे Color Code Bands की सहायता से पता कर सकते हैं| लेकिन इसके कुछ नियम होते हैं आइए इनके नियमों के बारे में जानते हैं-

नियम 1 – यदि तीन Color का Resistor है तो पहले के दोनों Color के value को उसी तरह लिख देंगे तथा तीसरे Color को बराबर शून्य(0) कर देंगें|

नियम 2 – यदि Resistor का मान 999 ohm से ज्यादा है तो उसे 1000 से Divide कर देंगे|

नियम 3 – प्राप्त Value को तब तक Divide करेंगे जब तक value एक हजार से कम न हो जाए|

नियम 4 – Carbon Resistor का पहला Color , Golden, Silver और Black नहीं होता है|

नियम 5 – Golden Resistor का Second Color, Golden तथा Silver नहीं होगा|

नियम 6 – यदि तीन Color का Resistor है और उसका तीसरा Color Golden है तो पहले के दो Color को उसी तरह लिखकर उसे 10 से Divide कर देंगे|

नियम 7 – यदि तीन Color का Resistor है और तीसरे स्थान पर Silver Color है तो पहले के दो Color को उसी तरह लिखकर उसे 100 से Divide कर देंगे|

नियम 8 – यदि तीन Color का Resistor है और उसका तीसरा Color Black है तो पहले के दो Color को उसी तरह लिख देंगे और Black Color की value को नहीं लिखेंगे|

नियम 9 – यदि चार Color का Resistor है और उसके चौथे Color पर Silver है तो पहले के दो Color की Value को उसी तरह लिखकर तथा तीसरे Color के Value के बराबर शून्य(0) लिखेंगे| और Golden Color उस Resistance value  की Tolerency होगी|

Tolerency Means: यदि Value 3.5 Ohm या Kilo ohm आ रही है तो ये value कम और ज्यादा हो सकती है क्यूंकी Golden Color की Tolerency 5% होती है|

नियम 10 – तीसरे स्थान पर Golden Color होने पर पहले के दो Color के मान वैसे ही लिखकर उसे 10 से Divide कर देंगे|

नियम 11 – तीसरे स्थान पर Silver Color होने पर पहले के दो Color का मान उसी तरह लिखकर 100 से Divide कर देंगे|

नियम 12 – यदि पाँच Color का Resistor है और पाँचवे स्थान पर Silver या Golden Color है तो पहले के तीन Color की Value को उसी तरह लिखकर चौथे  Color के Value के बराबर शून्य(0) लिखेंगे| और Golden या Silver Color उस Resistance value  की Tolerency होगी| इसे 1000 से Divide करेंगे अगर value 999 से अधिक है|

नियम 13 – यदि 6 Color का Resistor है तो पहले के तीन Color के Value को उसी तरह लिखकर तथा चौथे Color की Value के बराबर शून्य(0) लिखेंगे| और पाँचवा Color उसकी Tolerency को बताता है तथा छठा Color उसकी Watt को बताता है|

How to check Resistor ( Resistor को कैसे check करें )

  1. Digital Multimeter के द्वारा Resistor को check करने के लिए दोनों Probe को Resistor के दोनों पिनों पर Touch करेंगे|
  2. यदि Multimeter के screen पर Resistor के value के according value आती है तो Resistor सही है|
  3. Resistor को check करने पर यदि Multimeter से Beep की आवाज आये तो Resistor short है|
  4. Resistor को check करने पर Multimeter के screen पर कोई value नहीं आती है तो Resistor open है इसका मतलब खराब है|

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

After Effect Templates

Premiere Templates