What is Shutter and its Use in Photography ? (Shutter क्या है और उसका क्या use है Photography में )
by Mad_time · Published · Updated
What is Shutter and its Use in Photography ? (Shutter क्या है और उसका क्या use है Photography में )

Shutter Speed
Hello Friends, आज के इस Topic में हम जानेंगे की Shutter Speed होता क्या है और उसका क्या use हैं और Photography में उसका क्या Role है|
What is Shutter ? (Shutter क्या है)
Shutter Speed को बताने से पहले आपको ये जानना जरूरी है की Shutter होता क्या है|
Camera में Sensor के आगे एक पर्दा लगा होता है जब हम Shutter Button को Press करते हैं तो वह पर्दा कुछ देर के लिए ऊपर उठ जाता है जिससे Lens के द्वारा Light अंदर आती है और Image Sensor पर टकराती है जिसकी वजह से image बनती है|
जब Image Sensor को भरपूर light मिल जाती है तो Shutter अपने आप बंद हो जाता है ताकि और अधिक light न जा सके| जब आप Photo click करते हैं और जो आवाज आती है वो shutter की ही होती है|
What is Shutter Speed ? (Shutter Speed क्या है)
Shutter कितने समय तक light को Camera के अंदर आने देगा, ये Photographer के ऊपर होता है| उसी Time को हम Shutter Speed कहते हैं|
Note :
- जब Shutter को ज्यादा समय के लिए उठाए रखते हैं तो इससे Camera के Image Sensor पर ज्यादा light आ जाती है जिससे Photo ज्यादा Bright हो जाती है|
- जब Shutter को थोड़े समय के लिए उठाए रखते हैं तो इससे Camera के Image Sensor पर कम light आती है जिससे Photo Dark हो जाती है|
Shutter Speed को कैसे नापते हैं ?
Shutter Speed को Seconds(S) में नापा जाता है| लेकिन जब Shutter Speed Seconds से कम होता है तो इसे Fraction of Seconds में नापा जाता है|
For Example – जैसे हमने 1/250 second की shutter speed रखीं| इसका मतलब Shutter एक second के 250 हिस्से तक ही खुला रहेगा|
कुछ Camera में आपको 1/8000 of second और कुछ Camera में आपको 1/4000 ऑफ second तक Shutter Speed को नाप सकते हैं|
सबसे लंबी Shutter Speed 30 seconds की होती है|
अगर आपको 30 seconds से लंबी Shutter Speed चाहिए, तो उसके लिए आपको External Remote Trigger को खरीदना होगा|
Shutter Speed से क्या क्या Control होता है?
जब आप Shutter Speed को Control करना जान जाएंगे, तो आप बहुत creative Photo खींच सकते हैं| चलिए आपको बताते है की आप Shutter Speed से क्या क्या control कर सकते हैं –
- Exposure
Exposure को तीन तरह से Control कर सकते हैं Shutter Speed से, ISO से और Aperture से| लेकिन अभी फिलहाल हम जानेंगे की Shutter Speed से कैसे Exposure को control करते हैं|
ज्यादा Shutter Speed यानी Shutter जल्दी बंद = कम Light enter = Dark Photo (Under Exposed)
कम Shutter Speed यानी Shutter देर में बंद होना = ज्यादा Light enter = Bright Photo (Over Exposed)
किसी भी Photo को Under exposed और Over exposed होने से बचाने के लिए आपको Shutter Speed को सही से set करना होगा| की किस Shutter speed पर हमें बेहतर result मिल रहे हैं| ये चीज आपको experience से आएगी|
Example 1 : अगर आप दोपहर में Photo Shoot कर रहे हैं तो आपको Shutter speed ज्यादा रखनी होगी। ताकि कम light camera में enter हो सके| और हमारी Photo Over exposed ना हो|
Example 1 : वहीं अगर आप रात में Photo Shoot कर रहे हैं तो आपको Shutter speed कम रखनी होगी। ताकि ज्यादा light camera में enter हो सके| और हमारी Photo Under exposed ना हो|
- Motion
इसमें हम दो तरह से Motion में photo निकाल सकते हैं –
- Camera Shake
इसमें आपको अपने Camera को जैसे भी चाहें move कर सकते हैं|
For Example – मैने Camera में Shutter speed 6 seconds set की, उसके बाद माना 2 second के लिए Camera को Left में रखखा और 2 second उसको right में Pane किया और फिर उसके बाद 2 second के लिए right side पर रखखा | तो नीचे दी गई image capture हुई

Camera Shake
- Subject Motion
इसमें केवल subject move कर रहा है और आपको camera को tripod पर still रखना है|
इसमें आप अपने हिसाब से Shutter Speed को set करके, किसी भी Moving object की Photo लीजिए|
Types of Shutter Speed in Photography
Photography में पाँच तरह की Shutter Speed होती हैं –
- Long Shutter Speed
इसमें Shutter Speed 1 seconds से कम की होती है| इसे हम Long Exposure Photography भी कहते हैं|
इस Photography में आपको Tripod की जरूरत पड़ेगी क्योंकि बिना Tripod के अगर आप Photo Capture करेंगे तो Photo धुंधली भी आ सकती है|
इस Long Shutter Speed को हम उस समय use करते हैं जब हमें Photo में ज्यादा light या Motion Blur दिखाना होता है|
नीचे दी गई Photo को मैने रात में खींचा है और इसमें मैने 30 second का Exposure लिया था|

30 Seconds Shutter Speed
- Slow Shutter Speed
इस Slow Shutter Speed में आपके Camera की Shutter Speed 1/60 से 1 second तक होगी |
Slow Shutter Speed की वजह से आपकी Photo Blur हो सकती है तो इसके लिए आपको Tripod की जरूरत पड़ेगी|
नीचे दी गई Photo को मैने रात में खींचा है और इसमें मैने 1/10 second का Exposure लिया था|

1/10 second Shutter Speed
- Normal Shutter Speed
इस Normal Shutter Speed में आपके Camera की Shutter Speed 1/60 से 1/250 second तक होगी | इस Shutter Speed में आप Camera को हाथ से पकड़कर Photo Capture कर सकते हैं| इसमें tripod की जरूरत नहीं पड़ती है|
इस Normal Shutter Speed का use आप वहाँ करेंगे, जहां पर किसी भी Subject की Speed, Normal हो|
नीचे दी गई Photo को मैने रात में खींचा है और इसमें मैने 1/200 second का Exposure लिया था|

1/200 Seconds Shutter Speed
- Fast Shutter Speed
इस Fast Shutter Speed में आपके Camera की Shutter Speed 1/500, 1/1000 या 1/2000 second तक होगी | इसमें Shutter कम समय कर लिए खुलता है ताकि Subject को अच्छे से Capture कर सके|
इसमें आप Fast Moving Subjects की Photo Capture कर सकते हैं जैसे – racing, Sports game, Wildlife आदि|
नीचे दी गई Photo को मैने रात में खींचा है और इसमें मैने 1/1000 second का Exposure लिया था|

1/1000 Seconds Shutter Speed
- Ultra Fast Speed
इस Ultra Shutter Speed में आपके Camera की Shutter Speed 1/2000 second से ऊपर रहेगी | इसमें Shutter बहुत ही कम समय कर लिए खुलता है ताकि Subject को अच्छे से Capture कर सके|
इसमें आप Ultra Fast Moving Subjects की Photo Capture कर सकते हैं जैसे – Train, Bus ,Wildlife आदि|
Shutter Speed Chart
इस chart की मदद से आप ये तय कर लेंगे की आप कौन सी Shutter Speed को set करेंगे, Photo को अच्छे से Capture करने के लिए|

Shutter Speed Chart

Shutter Speed Cheat Chart

Shutter Speed Cheat Chart